रायपुर में नकली सोने की चूड़ियों से लिया लोन, पुलिस ने तीन आ... - CG Sandesh

रायपुर में नकली सोने की चूड़ियों से लिया लोन, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक फायनेंस कंपनी में नकली चूड़ियों से लोन लेने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, कुछ लोगों ने बड़ी चालाकी से आगरा के एक व्यक्ति से नकली सोने की चूड़ियां ली. इसके बाद रायपुर की एक फायनेंस कंपनी में चूड़ियों को देकर गोल्ड लोन ले लिया. कंपनी ने भी आसानी से लोन दे दिया. कुछ माह बाद कंपनी वालों को चूड़ियां नकली सोने का होने का पता चला. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में चांडक कॉम्पलेक्स सेक्टर-3 देवेंद्र नगर निवासी अनिल कुमार होतवानी ने गोल्ड लोन से 10 लाख 5 हजार 738 रुपए का लोन लिया. इसके बदले में सोने की 10 चूड़ियां कुल वजन 208.80 ग्राम बैंक में जमा की.

गिरवी रखे सोने की चूड़ियों का इंटरनल ऑडिट किया गया. इसमें सभी चूड़ियां नकली सोने की थी. दूसरे ज्वेलर्स से भी इसकी जांच कराई गई, तो उन्होंने भी इसे नकली बताया. इसकी शिकायत पर पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया.
उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथी विक्की वाधवानी के साथ मिलकर कई फायनेंस कंपनियों में इसी तरह गोल्ड लोन लेने का खुलासा किया है. नकली सोने की चूड़ियां आगरा के गौरव वर्मा से लेने का खुलासा किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें