पिथौरा - मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग की वजह से यातायात बाधि... - CG Sandesh

पिथौरा - मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग की वजह से यातायात बाधित

पिथौरा  मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग की वजह से यातायात बाधित

13 दिसंबर, पिथौरा।नगर के प्रमुख सड़क जहाँ प्रतिदिन हजारो वाहनों का आनाजाना लगा रहता है, दो बड़ी बैंको मे पार्किंग की व्यवस्था न होने से यातायात का दबाव बना रहता है, बेतरतीब खड़ी वाहनों से मार्ग में हमेसा जाम की स्थिति बनी रहती है, उल्लेखनीय हो इसी मार्ग से हमेसा उच्चाधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा होता है, ज्ञात हो नगर के बस स्टैंड से प्रमुख मार्गो को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य मार्ग है जहाँ गुरुद्वारे मंदिर मस्जिद जैसे आस्था के केंद्र भी मौजूद है, इसी मार्ग में स्कूल समेत अन्य कार्यालय होने से मार्ग हमेसा व्यस्त रहता हैकिन्तु बैंको की अव्यवस्था का दंश समस्त नगर को झेलना पड़ रहा है,दो प्रमुख बैंको में पार्किंग व्यवस्था न होने से ग्राहकों द्वारा अपनी वाहनों को सड़को में ही मजबूरीवश खड़ा करना होता है, नगर में और भी कई स्थल में सड़को पर वाहन खड़ी रहती है जहाँ कार्यवाही करना आवश्यक को चूका है, वही प्रतिनिधि द्वारा उपनिरीक्षक श्री परेश पाण्डेय को समस्याओ से अवगत कराने पर कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए श्री पाण्डेय ने कहा
''जल्द ही यातायात दस्ता बना कर यातायात अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जायेगी, सड़को को अवरुद्ध करने वाली वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जायेगी"


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें