पिथौरा : चार ट्रैक्टर और एक चैन माउंटेन जप्त - CG Sandesh

पिथौरा : चार ट्रैक्टर और एक चैन माउंटेन जप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार और सोमवार को बड़ी कारवाई करते हुए चार ट्रैक्टर और एक चैन माउंटेन को जप्त किया गया । मंगलवार को ग्राम सांकरा जोंक नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

जबकि बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने पिथौरा के नदी चरौदा में जोंक नदी में एक चैन माउंटेन मशीन को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। उक्त वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें