CG : शराब पीकर  स्कूल आता था  शिक्षक,  शिकायत के बाद निलंबित - CG Sandesh

CG : शराब पीकर स्कूल आता था शिक्षक, शिकायत के बाद निलंबित

रोज शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया है. दरअसल, सुशासन तिहार में शिक्षक की शिकायत की गई थी. और शिकायत सही पाए जाने पर
शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने आदेश जारी किया है.

राकेश पांडेय (संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, रायपुर ) ने बताया कि सुशासन तिहार में शिक्षक सेत कुमार देवांगन के खिलाफ छड़िया सरपंच ने शिकायत की थी. जिसमें बताया गया था कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया, विकासखंड तिल्दा में पदस्थ शिक्षक सेत देवांगन रोज शराब पीकर स्कूल पहुंचता है. इस कारण छात्रों की पढ़ाई और स्कूल का कामकाज प्रभावित हो रही है. इसके बाद मामले की जांच रिपोर्ट में यह शिकायत सही पाई गई. इस अनुशासनहीन और गैर-जिम्मेदाराना आचरण के चलते उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बसना (महासमुंद) निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें