गाँव गरीब, किसान, अनुसूचित जाति जनजाति सभी के लिए हितैषी बजट... - CG Sandesh

गाँव गरीब, किसान, अनुसूचित जाति जनजाति सभी के लिए हितैषी बजट:- उषा पटेल

श्याम सेन | विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार पहला बजट पेश किया। 93 हजार करोड़ के बजट में उन्होंने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बहुजन सुखाय बहुजन हिताय एवं ग्रामीण विकास पर आधारित बजट में कृषकों की ऋण माफी के बाद मुख्यमंत्री ने बजट में 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को मार्च से बिजली बिल हाफ करने की घोषणा स्वागतेय है। ये बजट पिछली बार की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा है।

कृषि क्षेत्र के लिए समर्पित भूपेश सरकार का बजट छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाने वाला साबित होगा। उपरोक्त उदगार प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य उषा पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया मे आगे कहा कि नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी से नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए बजट प्रावधान किये गये है, कृषकों के 207 करोड़ के सिंचाई कर माफ किये गये है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतू गौठान निर्माण, गोबर गैस, संयंत्रो की स्थापना एवं जैविक खाद के साथ साथ 5 फूड प्रोसेसिंग प्लांटों की स्थापना से ग्राम के तालाबों का संरक्षण सहित कुल कृषि बजत मे 71 प्रतिशत की वृद्धि से कृषक को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

सुपेबेडा जैसे सुदुर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही सभी ग्रामों मे शुद्ध पेयजल एवं स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। वनवासियों द्वारा संग्रहित वनोपज के मूल्यवृद्धि के साथ साथ अन्य वनोपजों को शामिल किया गया है। गरीब परिवारों को 35 किलो चावल प्रतिमाह दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।

युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में आगे बढते हुए सहायक प्राध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के साथ साथ पुलिस विभाग मे नये पद सृजीत कर भर्ती की जावेगी एवं कौशल विकास के माध्यम से 2 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जावेगा।

खेल को बढ़ावा देने खेल शिक्षकों की भर्ती की जावेगी एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति 1000 रू. प्रतिमाह के प्रावधान से प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए प्रदेश सचिव उषा पटेल ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग बालिकाओं को पढ़ाई में पैसों की तंगी की वजय से उच्च शिक्षा में ध्यान न देकर जल्दी शादी ब्याह कर देते थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने बजट में 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलने पर अब बेटियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। शिक्षा की गुणवक्ता हेतू प्रभावी मानिटरिंग व्यवस्था करने की घोषणा की गई है।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए डांक्टरों की भर्ती के साथ साथ बिलासपुर में बर्न युनिट एवं गरियाबंद में 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा की गई है। नये सडकों एवं सेतु निर्माण से सुदुर क्षेत्रों को जोडने एवं औद्योगिक विकास हेतू प्रबंध किये गये है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने मे यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें