पिथौरा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि - CG Sandesh

पिथौरा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पिथौरा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बड़े आतंकी हमलें में सीआरपीएफ के 25 जवानों के शहीद हो गए। जिन्हें पिथौरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रधंजलि दी गई। जहाँ मौजूद सभी लोगों ने शहीद जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर, दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव गोलू रावल, ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज मनराखन ठाकुर, पार्षद एवं जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष टीकाराम ठाकुर, किशोर राजपूत, निक्कू डड़सेना, आशीष रावल, दीपक बाघ, नरोत्तम ठाकुर, दीपक ठाकुर, भूषण बरिहा, विजय माचू आदि उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें