पुलवामा के शहिदों को दी छिबर्रा मे श्रद्धांजली - CG Sandesh

पुलवामा के शहिदों को दी छिबर्रा मे श्रद्धांजली

पुलवामा मे सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बड़े आतंकी हमलें में सीआरपीएफ के 44 शहीद हुए बलिदानीयों को लेकर आज पुरा देश गुस्से और सकते मे है देश के कोने कोने मे बलिदानी सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलीयां दी जा रही है इसी कड़ी मे आज ग्राम छिबर्रा के शहिद नोहर सिंह ठाकुर शहिद स्मारक मे शाम 6 बजे शहीद जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर, दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस दौरान श्याम सेन ने इस आतंकवादी हमले की कड़ी भर्त्सना करते हुए सरकार से इस घटना पर जल्द ही कड़ी कार्रवाही की मांग की और शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर श्याम सेन, स्वास्थ्य संयोजक प्रितम सिंह उइके, महिला स्वास्थ्य संयोजक उर्वशी उइके, शिक्षक इंदल निर्मलकर, दिनेश यादव, शत्रुघन सिन्हा, मनेश कुमार, अक्षय कनेर, दुद्धेश्वर सूर्यवंसी, जीवन धीवर, लक्ष्मण यादव, नंद कुमार निर्मलकर,जीतु धीवर, नागेश ठाकुर, डाली उइके, अर्पिता सेन, सोनू यादव, आदि ग्रामिणजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहिद जवानों की आत्मा की शांति के लिए श्रंद्धाजलि अर्पित किया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें