CG : खेत में फैले करंट से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, खेत मा... - CG Sandesh

CG : खेत में फैले करंट से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, खेत मालिक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज.

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची की खेत में फैले बिजली के करंट से मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना ग्राम हिंडाडीह मौहार पारा की है, जहां 10 वर्षीय सुनीता धनुहार अपने दो दोस्तों के साथ गांव के सखवा नाले की ओर गई थी। इसी दौरान वह धान के खेत के मेड़ में फैले जीआई तार के संपर्क में आ गई जिसमें करंट प्रवाहित था। करंट लगते ही बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बच्ची को सीपत स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि खेत मालिक कमलेश रोहिदास ने फसल की सुरक्षा के लिए तार में बिजली प्रवाहित कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें