राजधानी रायपुर के कैपिटल सिटी के रहवासियों ने किया मटका फोड़... - CG Sandesh

राजधानी रायपुर के कैपिटल सिटी के रहवासियों ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन.

रायपुर : राजधानी रायपुर में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे है. एक तरफ जहां मौसम बदलने के कारण बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ पानी की कमी होने के कारण लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत होने से परेशान है.

राजधानी रायपुर के सड्डू मोवा स्थित कैपिटल सिटी के रहवासियों ने पिछले कई दिनों से पानी नहीं आने से परेशान होकर आज निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया.
तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे कैपिटल सिटी के रहवासियों ने बताया कि, कई बार से महापौर, जनप्रतिनिधि समेत कई अधिकारियों से मिलकर बात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी की समस्या हल नहीं हुई है. हम हर साल पानी का पैसा भी देते हैं. लेकिन घर में पानी नहीं आता, खरीद कर पानी भरना पड़ता है. लेकिन वह भी समय पर नहीं आता है, इसलिए आज हम सभी प्रदर्शन पर बैठे हैं.

रहवासियों ने बताया कि कैपिटल सिटी में 80 से 90 परिवार के करीब 600 से 700 लोग रहते हैं. पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग काम करने वाले हैं. पानी के बिना कोई काम नहीं होता. महापौर और सरकार को ध्यान देना चाहिए. तत्काल पानी की समस्या को दूर करना चाहिए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें