पिथौरा : 6 माह पूर्व हुए ट्रक चोरी का अबतक कोई सुराग नही, आक... - CG Sandesh

पिथौरा : 6 माह पूर्व हुए ट्रक चोरी का अबतक कोई सुराग नही, आक्रोशित नगरवासी डीजीपी से करेंगे शिकायत

6 माह पूर्व 29 अगस्त दरमियान थाने से महज 100 मीटर दूरी पर व नगर के बीचोबीच चोरी हुए दस चक्का ट्रक का अबतक कोई सुराग नही पता चल सका, ज्ञात हो की चोरी की वारदात को करीब 7 माह होने वाले है मध्यरात्रि ट्रांस्पोर्टर राजू सलूजा के घर के सामने से खड़ी ट्रक क्रमांक CG 07 AE 5511 ट्रक चोरी का का पता विभाग नही लगा सकी, विदित हो कि उसके बाद भी चोरियो का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा, बीते 6 माह में दर्जनों घरों में चोरो ने लाखों की चपत लगाई है, वही विभाग ने छोटी मोटी चोरियो की कार्यवाही कर मानो अपने कर्तव्यों से इतिश्री करली है, उल्लेखनीय है कि नगर पिथौरा में खुलेआम तरह तरह के अवैध कार्यो जिस गति से चल रहा है जिससे कि पुलिस विभाग के विरुद्ध जनआक्रोश चरम पर है,।

नही होती कार्यवाही
नगर में अनेक ठेलो में सट्टा खिलाया जाता है जिसमे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना पुलिस की कार्यवाही शून्य है, विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करना अनेक संदेहों को जन्म देता है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें