मजबूत राष्ट्र के लिए फिर से मोदी सरकार- डॉ. रमन सिंह - CG Sandesh

मजबूत राष्ट्र के लिए फिर से मोदी सरकार- डॉ. रमन सिंह

वैश्विक पहचान की उपलब्धि के साथ हम पूरी दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में मोदी जी के नेतृत्व में उभरे हैं, और यही मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत का कारक होगा। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. रमन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कुत्सित प्रयासों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्रइक और अन्तरिक्ष शक्ति जैसी उपलब्धियों को हासिल करने में मजबूत इच्छाशक्ति और सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता होती है। मोदी जी ने भारत को विश्वपटल पर महाशक्ति के रूप में स्थापित कर दिया इसे देश की जनता देख रही है। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अब देश का युवा नये भारत के सपने संजो रहा है, वे किसी भी तरह के ठगी, भय, भ्रष्टाचार के जाल में उलझने वाले नहीं हैं विपक्षी इसे अच्छे से जानते है, यही करण है कि आज देश में अवसरवादी गठबंधन देखने को मिल रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को 100 दिन में ही विकास गढ से अपराध गढ़ बना देने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लोकसभा में भाजपा के पक्ष में मतदान कर जनता इसका जवाब देगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें