खबर का असर अवैध क्लीनक होगा बन्द - CG Sandesh

खबर का असर अवैध क्लीनक होगा बन्द

छत्तीसगढ़ संदेश ने विगत दिनों पिथौरा ब्लॉक के गांव बैतारी में शंभू साहू नाम के आदमी द्वारा अवैध क्लीनक संचालित किये जाने की खबर दिखाई थी. जहाँ एक प्रोहिजन स्टोर्स में मेडिकल और क्लीनक का कार्य किया जा रहा था. खबर प्रकाशन के बाद पिथौरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल द्वारा गांव में उक्त स्थान जाकर जाँच किया गया. 

तारा अग्रवाल ने बताया की शंभू साहू को मेडिकल और क्लीनिक बन्द करने बोला गया है, और समझाया भी गया है अगर एक सप्ताह के अंदर बन्द नही किया जाता है तो क्लीनक और मेडिकल को सील कर दिया जाएगा मैं एक सप्ताह बाद फिर निरीक्षण करने जाउंगी फिलहाल अभी बन्द करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है. शंभू साहू के पास जो भी डिग्री है वह क्लीनिक चलाने हेतु सही नही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें