पहलगाम आतंकी हमले का जवाब,9 आतंकी ठिकाने तबाह, छत्तीसगढ़ के ... - CG Sandesh

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब,9 आतंकी ठिकाने तबाह, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने मनाया जश्न.

रायगढ़ : 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया. बुधवार की रात पाकिस्तान और पकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है. इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है. ऑपेरशन सिन्दूर के बाद से भारतवासियों में जश्न का माहौल है. छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी भी अपने घर के बाहर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाते नजर आए.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सोशल मीडिया में जश्न मनाते वीडियो वायरल हो रहा है. जो उनके रायगढ़ निवास का बताया जा रहा है. निवास के सामने मंत्री ओपी आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. मंत्री ओपी चौधरी ने सबके साथ मिलकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए.

बता दें, भारतीय सेना ने बुधवार रात डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके के नौ अलग-अलग आतंकी ठिकानों (बहावलपुर (02), मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट) पर एयरस्ट्राइक किया. इस हमले में तकरीबन 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है. वहीं एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं. एयर स्ट्राइक के दौरान आतंकी ठिकानों पर मौजूद थे 900 से ज्यादा दहशतगर्द मौजूद थे.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें