CGBSE Result 2025 : यें है 10वीं और 12वीं परीक्षा के टॉपर्स ... - CG Sandesh

CGBSE Result 2025 : यें है 10वीं और 12वीं परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट, 12वीं में कांकेर के अखिल सेन, 10वी में इशिका बाला और नमन ने किया टॉप

Cgbse के परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं दोनों ही कक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स यहां से टॉपर्स लिस्ट एवं रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

12वीं में टॉप-5 में जगह बनाने वाले छात्र

अखिल सेन, 500/491 यानी 98.20%

श्रुति मंगतानी, 500/487 यानी 97.40%

वैशाली शाहू, 500/486 यानी 97.20%

हिमेश कुमार, लिभी 500/485 यानी 97.00%

निशा इक्का, 500/484 यानी 96.80%

10वीं में टॉप-5 में जगह बनाने वाले छात्र 

इशिका बाला, नमन 600/595, 99.17 %

लिव्यांश देवगन 600/594 99.00 %

रिया, हेमलता, तिपेश यादव 600/593, 98.83 %

अविनाश शाहू, जयेंद्र, प्रवीन प्रजापति, जीवन 600/592, 98.67 %

कालिंदी पटेल, मेघा चंद्र, युवराज, जतिन कुमार 600/591, 98.50%

यहां क्लिक कर देखें परिणाम 

cgbse.nic.in या results.cg.nic.in

ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र टॉपर्स लिस्ट के साथ ही यहां से रिजल्ट की जांच भी कर सकते है। स्टूडेंट्स को नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।

इसके बाद एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को दर्ज करके सबमिट करें।

अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

5.68 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड से कुल 568878 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थीं और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थीं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें