छत्तीसगढ़ : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सायबर अटैक का खतरा, स... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सायबर अटैक का खतरा, सायबर अटैक से बचने के लिए राज्य गृह विभाग की ओर से जारी हो सकते हैं दिशा-निर्देश.

रायपुर : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सायबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है. बौखलाए पाकिस्तान की ओर से सायबर अटैक की आशंका जताई जा रही है. 

वहीं छत्तीसगढ़ में आज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं. राष्ट्रीय विषय है सबको पालन भी करना चाहिए. आज राज्य गृह विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से सरकारी संस्थानों पर सायबर अटैक होता है तो हमारी संस्थाएं इसके लिए तैयार है. हम मुस्तैदी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. आज इस विषय पर कुछ दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे.

पाकिस्तान की ओर से भारत में किए गए हमलों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हमला कर रहा है. यह भारतीय सेना की खूबी है कि भारतीय सेना ने हवा में ही मिसाइल और ड्रोन नष्ट किए है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समझ लें, अन्यथा अंतिम निर्णय होगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें