अगर ऐसा हुआ तो, सनम तेरी कसम 2 में काम नहीं करेंगे हर्षवर्धन... - CG Sandesh

अगर ऐसा हुआ तो, सनम तेरी कसम 2 में काम नहीं करेंगे हर्षवर्धन राणे, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी जानकारी.

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सनम तेरी कसम के एक्टर हर्षवर्धन राणे ने इस वजह से सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनने की बात कही है. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैसले से अपने फैंस को रूबरू कराया है.

हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी आज के समय में स्थिति है, उसे और मेरे देश के बारे में किए गए कमेंट्स को पढ़ने के बाद मैंने यह निर्णय लिया है कि यदि फिल्म में पुरानी कास्ट दोबारा शामिल होने जा रही है, तो मैं ‘सनम तेरी कसम’ भाग 2 का हिस्सा बनने से इनकार कर दूंगा.”

दरअसल, भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी कलाकारों ने काफी निंदा की थी. हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में नजर आ चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारतीय सशस्त्र बल के शौर्य और एक्शन पर नाराजगी जताई थी. मावरा होकेन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना करते हुए कहा था कि निर्दोष नागरिकों की जान चली गई- ‘अल्लाह हम सबकी रक्षा करे, हमला करने वालों को सदबुद्धि आए.’


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें