पटेवा : पतईमाता अस्पताल के कमरे से Apple iphone 15 Pro Max  ... - CG Sandesh

पटेवा : पतईमाता अस्पताल के कमरे से Apple iphone 15 Pro Max तथा सेमसंग कंपनी का S25 Ultra मोबाइल चोरी

पटेवा के पतईमाता अस्पताल के कमरे से Apple कंपनी का 15 Pro Max  तथा सेमसंग कंपनी का S25 Ultra मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है.

ग्राम टुरीझर थाना तेन्दूकोना निवासी भीमकुमार साहू ने बताया कि पतईमाता अस्पताल जोगीडीपा पटेवा में, वह अपने पिताजी का ईलाज करवा रहा है, जहां उसके पिता ICU में भर्ती है. भीमकुमार ने बताया कि 11 मई 2025 को रात्रि वह ICU के सामने वाले कमरा में सोया था तथा प्रात: करीबन 04.00 बजे अपना एक Apple कंपनी का 15 Pro Max  मोबाईल तथा एक सेमसंग कंपनी का S25 Ultra मोबाईल को कमरा के अंदर बिस्तर में रखकर कमरा का दरवाजा बंद कर अपने पिताजी को देखने ICU में गया. और इसके बाद जब वह ICU से वापस कमरा में आया तो देखा कि कमरा का दरवाजा खुला था तथा बिस्तर में रखे मेरे दोनो मोबाईल बिस्तर पर नही था. दोनों मोबाइल कीमती करीबन 1,10,000 रूपये बताया गया है. जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें