news-details

OPPO A5 5G आ रही है, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाली धांसू फोन!

भारत के मार्केट में OPPO A5 5G series अपनी शानदार फीचर्स और धांसू दार कैमरा क्वालिटी के साथ भारत में एंट्री कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही OPPO A5 5G को OPPO की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर गया है, जहां पर OPPO A5 4G के साथ OPPO A5x को भी लिस्ट की गई है। OPPO हर बार अपने स्मार्ट फीचर्स और अपने लुक के वजह से लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

इसमें लोगो को IP65 रेटिंग के साथ एक बड़ी बैटरी 6000mAh मिलता हैं। गेमिंग खेलने वाले लोगों को चार चांद लगा देता है। आईए OPPO A5 5G के बारे में और भी डिटेल से हम जानने का प्रयास करते हैं...

Oppo A5, A5 5G और A5x लॉन्च – जानें खासियतें और अंतर

Oppo ने अपने इंटरनेशनल साइट पर A5, A5 5G और हाल ही में लीक हुए A5x को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। Oppo A5 (4G) में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले (90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस), Snapdragon 6s Gen 1 4G प्रोसेसर, 50MP + 2MP रियर कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ये Android 15 पर ColorOS 15 के साथ आता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। यह फोन 6/128GB, 8/128GB, 4/256GB और 8/256GB वेरिएंट्स में Midnight Purple, Aurora Green और Mist White रंगों में मिलेगा।

Oppo A5 5G में वही डिस्प्ले है लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग के साथ, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8MP फ्रंट कैमरा और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह 4/128GB, 6/128GB और 8/256GB में Mist White और Aurora Green कलर में उपलब्ध होगा।

Oppo A5x दिखने में A5 जैसा है लेकिन इसमें सिर्फ एक 32MP रियर कैमरा है। यह 4/64GB, 4/128GB, 6/128GB और 8/128GB वेरिएंट्स में Midnight Blue और Laser White कलर में मिलेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें