CG : व्यापारियों ने तुर्किये के सेब का किया बहिष्कार, पाकिस्... - CG Sandesh

CG : व्यापारियों ने तुर्किये के सेब का किया बहिष्कार, पाकिस्तान समर्थन का हो रहा विरोध

बिलासपुर। देश ने पहलगाम में बीते दिनों हुई अमानवीय घटना में गुनाहगार पाकिस्तान को समर्थन देने वाले तुर्किये देश के फलों का शहर के फल व्यापारियों ने पुरजोर विरोध करते हुए वहां से आने वाली सेव का पूर्णतः बहिष्कार किए हैं। तुर्किये की सेब अब छत्तीसगढ़ के फल मार्केट में नहीं दिखेंगी। थोक व्यापारी संघ का कहना है कि जब तक तुर्की अपनी गलती स्वीकार नहीं कर लेता है और भारत के रिश्ते जब तक सुधर नहीं जाते तब तक वहां के फल छत्तीसगढ़ में नहीं मंगाए जाएंगे। 


इस विषय में जानकारी देते हुए बिलासपुर शहर के फल व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू सोनकर ने बताया कि उनके संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सलूजा द्वारा प्रदेश के सभी प्रमुख फल मंडी के अध्यक्षों ने आपसी बातचीत तथा शहर के फल व्यापारिक संघ की बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया है कि तुर्किये देश का सेब अब नहीं मंगाने का निर्णय लिया है। 


तुर्किये देश ने पहलगाम के गुनाहगार पाकिस्तान को समर्थन दिया और उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया। तुर्किये में भूकंप आने के बाद भारत देश ने संकट के समय उसकी मदद की थी। इसीलिए पूरे भारत देश में भारतीय कारोबारी ने तुकिर्ये देश के सेब और संगमरमर जैसे उत्पादकों का बहिष्कार किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें