CG : ग्राहक बनकर पुलिस ने दो होटलों पर मारा छापा, देह व्यापा... - CG Sandesh

CG : ग्राहक बनकर पुलिस ने दो होटलों पर मारा छापा, देह व्यापार का हुआ खुलासा, 6 लोग गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हुआ, जिसने शहर की रातों की हकीकत को उजागर कर दिया। 17 मई की रात, जब शहर सो रहा था, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो होटलों पर छापा मारा। इस कार्रवाई ने एक बड़े देह व्यापर की परतें उधेड़ दीं, जिसमें दो महिलाओं सहित 6 लोग सलाखों के पीछे पहुंच गए। 

पुलिस को एक गुमनाम मुखबिर से जानकारी मिला कि फाफाडीह का और नहरपुरा के होटल साधारण होटल नहीं, बल्कि अवैध देह व्यापार का गढ़ हैं। इस खबर ने गंज थाना पुलिस को हरकत में ला दिया। एक अपने सहयोगी को ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया। उसने रिसेप्शन पर मौजूद महिला से संपर्क किया। जैसे ही सौदा पक्का हुआ, सहयोगी ने इशारा किया। अंधेरे में छिपी पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आईं और दोनों होटलों पर एक साथ धावा बोल दिया।

छापेमारी के दौरान जो नजारा सामने आया, वो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। कमरों से 11 युवतियां और 4 पुरुष हिरासत में लिए गए। पूछताछ में 6 लोगों की संलिप्तता पक्की हुई, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गईं युवतियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की हैं। कुछ ने डरते-डरते अपने गुनाह कबूल किए। पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, और 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

खुफिया सूत्रो ने बताया वाट्सएप से भेजी जाती थी लड़कियों की तस्वीर और होते थे सौदे और शबाब के साथ शराब परोसी जाती थी।

हैरानी की बात ये कि इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड—

होटल मालिक और उनके करीबी पार्टनर रात के अंधेरे में गायब हो चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी तेज कर चुकी है, लेकिन क्या ये बड़े मगरमच्छ पकड़े जाएँगे? सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट के तार शहर के कुछ रसूखदार लोगों से भी जुड़े हो सकते हैं.

रायपुर पुलिस के आला अफसरों ने चेतावनी दी है कि शहर में अवैध धंधों के खिलाफ उनका अभियान और तेज होगा। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें। इस खुलासे ने रायपुर की सड़कों पर सनसनी फैला दी है। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस काले कारोबार की अगली कड़ी क्या होगी। क्या पुलिस इस रहस्य को पूरी तरह सुलझा पाएगी, या ये कहानी अभी और पेचीदा मोड़ लेगी?

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें