CG: डोसा अच्छा नहीं बनाने को लेकर कुक को गर्म तेल की कढ़ाई म... - CG Sandesh

CG: डोसा अच्छा नहीं बनाने को लेकर कुक को गर्म तेल की कढ़ाई में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खाना बना रहे कुक भरत रजक को मामूली कहासुनी के बाद गरम तेल में झुलसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। 


दरअसल घटना ग्राम खोहनिया स्थित एक शादी घर की है, जहां भरत अपने साथियों के साथ खाना बनाने का ऑर्डर लेकर गया था। खाना बनाते समय दो आरोपी रामकुमार यादव और जितेन्द्र यादव ने डोसा अच्छा नहीं बनने की बात पर झगड़ा करने लगे। गाली-गलौच के बाद उन्होंने हाथापाई की और भरत को गरम तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। इस बर्बरता में भरत का पेट, चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह जल गए।आहत को पहले सीपत अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए बीटीआर मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। IPC की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें