CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बारिश... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बारिश से बचाने खेत में तिरपाल लगा रहे थे दम्पति

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्री मानसून के पहले हो रही अंधड़ और बारिश तबाही मचा रही है। पेड़, बिजली पोल गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपती फसल को बारिश से बचाने के लिए खेत में तिरपाल लगाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मामला कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार सिंगापुर गांव गणेश पटेल (40) अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। अचानक मौसम बदला। आंधी और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हो रही बारिश से प्याज की फसल खराब हो सकती थी। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। इसलिए वह अपनी पत्नी मीरा पटेल (36) के साथ फसल बचाने पहुंचा था।


दंपति फसल को बचने के लिए तिरपाल लगा रहे थे। इस दौरान बिजली गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें