CG : शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, महिला से 60 लाख की ठग... - CG Sandesh

CG : शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, महिला से 60 लाख की ठगी

बिलासपुर। जिले से एक बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर शहर की एक महिला से 60 लाख रुपये की ठगी की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली एक महिला को शेयर बाजार में निवेश के बदले मोटा मुनाफा देने का लालच दिया गया। शुरूआत में उसे मामूली मुनाफा भी भेजा गया जिससे महिला का भरोसा मजबूत हो गया। इसके बाद जालसाजों ने गारंटी का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 60 लाख रुपये की भारी रकम निवेश करवा ली।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें