CG : 1 जून से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 ट्रेनें रद... - CG Sandesh

CG : 1 जून से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द, 2 का मार्ग बदला

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के झलवारा स्टेशन में 1 जून से 8 जून 2025 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिससे बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस कार्य के चलते SECR ने कुल 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। रद्द ट्रेनों में बिलासपुर-भोपाल, भोपाल-बिलासपुर, जबलपुर-अम्बिकापुर, अम्बिकापुर-जबलपुर, रीवा-चिरमिरी, चिरमिरी-रीवा, लखनऊ-रायपुर, रायपुर-लखनऊ, दुर्ग-निजामुद्दीन, निजामुद्दीन-दुर्ग, दुर्ग-अजमेर, अजमेर-दुर्ग, दुर्ग-नवतनवा, नवतनवा-दुर्ग सहित चिरमिरी-अनुपपुर, अनुपपुर-चिरमिरी, कटनी-चिरमिरी और चिरमिरी-कटनी पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्ग—बरौनी, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट होते हुए चलाया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें