CG : कार्टून के भेष में पहुंचे चोर, ज्वेलरी शॉप में की लाखों... - CG Sandesh

CG : कार्टून के भेष में पहुंचे चोर, ज्वेलरी शॉप में की लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामनगर में एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने संजय ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर कार्टून के भेष में दुकान में घुसे और पूरी वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी की यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है,मिली जानकारी के अनुसार पांच चोरो ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दे रहे हैं। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें