CG : सावधान रहें, फेसबुक में IPS शलभ कुमार सिन्हा के नाम पर ... - CG Sandesh

CG : सावधान रहें, फेसबुक में IPS शलभ कुमार सिन्हा के नाम पर बनाई गई दो फेक आईडी, SP ने किया अलर्ट.

रायपुर : छत्तीसगढ़ के IPS शलभ कुमार सिन्हा के नाम पर फेसबुक में 2 फेक आईडी बनाई गई है. जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से दी है. इन फर्जी खातों में प्रोफाइल फोटो तो एक ही तरह के है. लेकिन कवर फोटो दोनों खातों में अलग-अलग है. IPS शलभ कुमार सिन्हा ने लोगों को अकाउंट को रिपोर्ट करने की अपील की है.

IPS शलभ कुमार सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि, मेरे दो फर्जी प्रोफाइल बनाए गए है. और इनसे फ्रेंड रिक्वेस्ट की जा रही है. कृपया प्रोफाइल की रिपोर्ट करें और रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें. हमारी ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है.

आजकल सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगना, डराना, धमकाना, आम बात हो गई है. फर्जी अकाउंट से पैसे मांगने का मामला सामने आता है. ऐसे में पैसे का लेन-देन करने से बचें. और सतर्क रहें.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें