CG : पीएम आवास योजना के पैसों का सही उपयोग नहीं करने वालों प... - CG Sandesh

CG : पीएम आवास योजना के पैसों का सही उपयोग नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई, अधूरे मकान को पूरा करने के लिए भेजा जाएगा नोटिस.

बिलासपुर : पीएम आवास योजना के पैसों से मकान नहीं बनाने वाले ध्यान दें अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएम आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. केंद्र सरकार की इस गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने वाली महात्वाकांक्षी योजना का कई स्थानों पर गलत इस्तेमाल हुआ है. साल 2016 से 2023 तक जिले में कुल 59,523 मकानों की मंजूरी दी गई थी. जिनमें से करीब 3,600 मकान आज भी अधूरे पड़े है.
जब इस का कारण जानने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराया गया जो नतीजे चौंकाने वाले निकले.

दरअसल, पीएम आवास योजना की राशि से कई हितग्राहियों ने घर बानने की बजाय बाइक खरीदने या शादी ब्याह में खर्च कर दिया. कुछ लोगों ने मकान का निर्माण तो शुरू किया. लेकिन निर्धारित जमीन से अधिक क्षेत्र में बना लिया. इससे बजट से बाहर चले गए, जिससे मकान अधूरा रह गया. वहीं कई लाभार्थी पैसे लेकर दूसरे राज्यों में पलायन कर गए.

वहीं कुछ मामलों में कानूनी अड़चनें सामने आई, जैसे नामिनी तय ना होना या लाभार्थी की मृत्यु के कारण भी कई मकान अधूरे रह गए है. इन मामलों के सामने आने के बाद जिला और जनपद पंचायत की टीमें ऐसे मामलों में सीधा संवाद कर रही है. मकान निर्माण को लेकर तीन तरह की कार्रवाई की जी रही है.

लेकिन जो लोग सच में मकान में राशि का उपयोग कर रहे है. और जो लोग मकान को पूरा करना चाहते है उन्हें तकनीकी और प्रशासनिक सहायता दी जा रही है. और जानबूझकर राशि का दुरुउपयोग करने वालों का पहले स्व-सहायता समूहों के जरिए समझाया जा रहा है. और अगर इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तो रिकवरी नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें