CG :  जिनकी माता पिता की मृत्यु हो चुकी है उन बच्चों को मिल ... - CG Sandesh

CG : जिनकी माता पिता की मृत्यु हो चुकी है उन बच्चों को मिल रहा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

जिले के ऐसे असहाय बच्चे जिनकी माता.पिता की मृत्यु हो चुकी हैए उनको महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तकता कार्यक्रम स्पॉन्सरशीप योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

 इसके तहत जिले के कुल 307 बच्चों को प्रतिमाह चार हजार रूपये स्पॉन्सरशीप योजना के तहत दिया जा रहा है। इससे असहाय एवं अनाथ बच्चों को उनके पालन.पोषण एवं पढ़ाई लिखाई के लिए सहारा मिल रहा है। यह राशि बच्चों को अधिकतम 03 वर्ष अथवा 18 वर्ष पूर्ण होने तक प्रदाय किया जाता है।

कलेक्टर बीण्एस उइके के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई ;मिशन वात्सल्य योजनाद्ध के अधिकारी.कर्मचारियों की तत्परता एवं सक्रियता से प्रवर्तकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

 प्रवर्तकता कार्यक्रम ;स्पॉन्सरशिप योजनाद्ध के तहत लाभान्वित किये जाने के लिए ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से अत्यन्त कमजोर हैए जिनकी माता.पिता की मृत्यु हो चुकी हैए भूमिहीन हैए गंभीर बीमारी से ग्रसित हैंए अथवा जीवन अत्यंत कठिनाई से गुजर रहा है। ऐसे बच्चों को योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में रखा जाता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें