सांकरा : मेरी पत्नी को अपने घर में क्यों रखे हो कहकर मारपीट. - CG Sandesh

सांकरा : मेरी पत्नी को अपने घर में क्यों रखे हो कहकर मारपीट.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम गौरिया में एक व्यक्ति ने मेरी पत्नी को अपने घर में क्यों रखे हो कहकर अपनी सास को मारपीट कर चोट पहुँचाया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 

ग्राम गौरिया निवासी सुरेखा सिदार ने बताया कि 28 मई 2025 को रात करीब 23:00 बजे वह खाना खाकर वह अपने परिवार सहित घर के आंगन में बैठकर आपस में बातचीत कर रही थी, उसी समय उसका दामाद ललकार सिंह सिदर उर्फ लीटी पुरानी बातों को लेकर मेरी पत्नी लक्ष्मीत सिदार को अपने घर मैं क्यों रखे हो बोल कर गाली गलौच करने लगा, उसी बीच ललकार का भाई करम चंद सिदार भी आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धकमी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर तथा करम चंद सिदार ने लकड़ी क्र डण्डा से मारपीट किया, जिससे सुरेख को चोट आयी. घटना को सुरेखा के पति गिरधारी सिदार ने देखकर बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करम चंद सिदर और ललकार सिंह सिदार के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें