CG : पत्नी की अंकसूची से पूर्व पति ने पाई नौकरी और बन गया फा... - CG Sandesh

CG : पत्नी की अंकसूची से पूर्व पति ने पाई नौकरी और बन गया फार्मा कंपनी में मैनेजर, युवती ने की एसपी से शिकायत

बिलासपुर। राजकिशोर नगर, बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय शालिनी कलसा ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पहुंचकर अपने पूर्व पति संकल्प तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि तिवारी ने उनकी ग्रेजुएशन की बीएचएससी होम साइंस की अंकसूची, जो जीडीसी गर्ल्स कॉलेज, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई थी, में कूटरचना कर उसका नाम, कॉलेज और विषय बदलकर बीएससी कंप्यूटर साइंस, सीएमडी कॉलेज के नाम से फर्जी अंकसूची तैयार की। 

उन्होंने बताया कि रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर और वर्ष समान है, लेकिन तिवारी की अंकसूची में यूनिवर्सिटी का कॉपीराइट व मोनो नहीं है। शालिनी के अनुसार, तिवारी वर्तमान में सीवी हाइट्स, सरजू बगीचा में रहते हैं और इस फर्जी अंकसूची के आधार पर फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 22 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें