सांकरा : पंचायत सचिव से ऑनलाइन ठगी, लिंक टच करते ही कटने लगे... - CG Sandesh

सांकरा : पंचायत सचिव से ऑनलाइन ठगी, लिंक टच करते ही कटने लगे पैसे

पिथौरा तहसील के ग्राम सांकरा में पदस्थ सचिव के ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है. सचिव के खाते से फर्जी तरीके से 49000 रुपये की ठगी की गई है, जिसके करीब 1 साल बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार यशवंत डडसेना ग्राम पंचायत सांकरा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थे हैं, जिन्हें 28 मई 2024 को व्हादसअप पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया था जिसे उन्होंने टच किया तो दो बार 10000, 10000 तथा एक बार 29000 रूपये कटने का मैसेज आया.

इसके बाद उन्हें अपने साथ सायबर फ्राड होने की जानकारी मिली, तथा 29 मई 2024 को सायबर शिकायत नंबर 1930 में सायबर फ्राड का शिकायत दर्ज कराया गया.

सचिव ने बताया कि मोबाईल नं 8766820518 के धारक द्वारा सायबर फ्राड कर 49000 रूपये का ठगी किया गया है, पंचातय कार्य में व्यमस्तम होने के कारण मामले की शिकायत देरी से दर्ज कराई गई है, पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें