खल्लारी : बोईरगांव में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

खल्लारी : बोईरगांव में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस ने बोईरगांव में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से देशी प्लेन शराब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम बोईरगांव में अवैध रूप से प्लेन शराब बिक्री किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की जहां एक व्यक्ति अपने कब्जे में एक लाल रंग के कैरेट में कुछ सामान रखे मिला.

पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम, पता व सामान के बारे में पुछने पर उक्त संदेही अपना नाम दिलीप कुमार साहू पिता डेरहा साहू उम्र 32 साल, बोईरगांव थाना खल्लारी का निवासी बताते हुए अपने पास देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु रखना स्वीकार किया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखे एक लाल रंग के कैरेट में 34 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 ML भरी हुई जुमला 6120 ML कीमती 2720 रूपये पेश किया, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें