news-details

New Holland 3037 TX ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद, जाने कीमत और विशेषताएं

New Holland 3037 TX ट्रैक्टर अपनी शानदार फीचर्स और अपने कीमत के वजह से किसानों की पहली पसंद मानी जाती है। भारत में न्यू हॉलैंड 3037 TX सुपर ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत आमतौर पर ₹6,57,223 से ₹7,31,815 के बीच होती है। यह मूल्य सीमा विभिन्न आर्थिक वर्गों के भारतीय किसानों के लिए काफ़ी आकर्षक है। 3037 TX सुपर एक 41 हॉर्सपावर का ट्रैक्टर है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर दिए गए हैं, और इसकी उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है।

न्यू हॉलैंड 3037 TX सुपर ट्रैक्टर कीमत और उपलब्धता

भारत में न्यू हॉलैंड 3037 TX सुपर ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत ₹6,57,223 से ₹7,31,815 के बीच होती है। यह मूल्य रेंज किसानों के बजट में आसानी से फिट होती है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम लागत में बेहतर प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर चाहते हैं।

New Holland 3037 TX ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स

न्यू हॉलैंड 3037 TX सुपर एक 41 हॉर्सपावर का ट्रैक्टर है, जो तीन सिलेंडर और 2500 CC क्षमता के इंजन के साथ आता है। यह 2000 RPM पर दमदार प्रदर्शन देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर हैं, जो किसी भी प्रकार की खेतों की जुताई, बुवाई और ढुलाई के कामों को आसान बनाते हैं।

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम है, जो भारी कृषि उपकरणों को भी आसानी से उठाने में सक्षम बनाती है। इसकी PTO पावर 37 HP है, जो थ्रेशर, रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में मददगार है।

अतिरिक्त सुविधाएं

इस ट्रैक्टर में मेकैनिकल या पावर स्टीयरिंग (वैकल्पिक), SOFTEK क्लच, तेल से युक्त ब्रेक सिस्टम और Lift-O-Matic जैसे फीचर शामिल हैं। साथ ही, यह 42 लीटर ईंधन टैंक क्षमता के साथ लंबी दूरी तक चल सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें