पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक हुआ घायल, माम... - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक हुआ घायल, मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेमरा के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार रावणभाठापारा पिथौरा निवासी देवेश पटेल 28 मई 2025 को मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 04 MW 3886 में सांकरा से पिथौरा आ रहे थे, इसी दौरान रात्रि करीब 8 से 9 बजे के बीच ग्राम मेमरा के पास एनएच 53 में चिखली रोड़ क्रासिंग के पास एक अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 04 MW 3886 क्षतिग्रस्त हो गई तथा देवेश पटेल के सिर में चोंटे आने पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें