CG : पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, चर्च के ठीक सामने ... - CG Sandesh

CG : पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, चर्च के ठीक सामने करेंगे भागवत कथा, पूरे प्रदेश में पदयात्रा का भी किया ऐलान

बिलासपुर। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती को “प्रभु श्रीराम का ननिहाल” बताया और इसे अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति वाली भूमि कहा।


बस्तर में धर्मांतरण को बताया सबसे बड़ा खतरा, पदयात्रा की घोषणा


पंडित शास्त्री ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा धर्मांतरण (Religious Conversion) का खतरा छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में है। इसे देखते हुए उन्होंने आगामी समय में पूरे प्रदेश में पदयात्रा (Padayatra) करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जशपुर (Jashpur) में एशिया के सबसे बड़े चर्च के ठीक सामने वे भागवत कथा (Bhagwat Katha) करेंगे।


 दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा


उन्होंने बताया कि धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए 7 नवंबर से दिल्ली (Delhi) से वृंदावन (Vrindavan) तक विशेष पदयात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में सांस्कृतिक चेतना फैलाना और सनातन परंपराओं को पुनः जागृत करना है।


नक्सलियों को मूलधारा में लौटने कहा 


धीरेंद्र शास्त्री ने नक्सलवाद (Naxalism) को लेकर कहा कि भारत को विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने नक्सलियों से आग्रह किया कि वे मूलधारा में लौटें और भारत की सांस्कृतिक परंपरा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।


उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai), गृहमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों के लिए साधुवाद दिया।


“भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, संतों का कमंडल निकलेगा”


पंडित शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र (Hindu Nation) घोषित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संतों का नेतृत्व बागेश्वर धाम से निकलेगा और पूरे देश में सनातन धर्म के प्रचार के लिए अभियान चलाया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें