CG : चलती कार से थूकना पड़ा भारी, एक युवक की मौत, दो गंभीर रू... - CG Sandesh

CG : चलती कार से थूकना पड़ा भारी, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। तेज रफ्तार, लापरवाही और एक पल की चूक कैसे ज़िंदगी छीन सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण बिलासपुर के चकरभाठा हाइवे पर देखने को मिला। सोमवार तड़के हुए इस भयानक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि देख कर रूह कांप जाए।


चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर देर रात वापस लौट रहा था। बताया गया कि आकाश तेज रफ्तार में कार चला रहा था और चलते वाहन से गेट खोलकर गुटखा थूकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसट गई। इस टक्कर में कार सवार छिटककर बाहर जा गिरे। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें