CG : आइस फैक्ट्री में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, संचालक की मौत, ती... - CG Sandesh

CG : आइस फैक्ट्री में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, संचालक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। आज दोपहर लाल टंकी स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। इस दुर्घटना में फैक्ट्री संचालक की मृत्यु हो गई एवं अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी। परिवार जनों से मिलकर ढाढस बंधाया, और पूरी जगह का मुआयना किया।

आज दोपहर रायगढ़ से एक दुखद दुर्घटना की खबर सामने निकल कर आई है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी के पास सुभाष की फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से फैक्ट्री संचालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जैसे ही यह घटना घटी, तत्काल आग की तरह यह खबर पूरे रायगढ़ में फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जैसे यह खबर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को लगी, बगैर समय गवाए तत्काल स्वयं मौके पर पहुंचे। घूम घूम कर पूरी स्थिति और जगह का मुआयना किया। संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। और इस दुख की घड़ी में फैक्ट्री संचालक के परिवार को ढाढस बंधाया, और सरकार की तरफ से हर मदद करने का आश्वासन दिया। आज की घटना काफी दुखद घटना रही, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें