news-details

सोने की कीमतों में बंपर उछाल! 24 कैरेट गोल्ड पहुँचा ₹99,300 पार – जानें अपने शहर का रेट!

Gold Rate Today : आज फिर से सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है, 24 कैरेट गोल्ड का दाम ₹99,300 के पार देखने को मिल रहा है। वहीं पर 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का दाम ₹90,900 देखने को मिल रहा है। इसके अलावा चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, यानी कि 1900 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी चांदी का भाव प्रति किलोग्राम ₹100,2000 देखने को मिल रहा है।

आज विभिन्न शहरों में सोने के दामों में कुछ अंतर देखा गया है। दिल्ली, जयपुर और नोएडा में 22 कैरेट सोने का भाव ₹91,050 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,320 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹90,900 से ₹90,800 प्रति 10 ग्राम के बीच रहा, जबकि इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,170 प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में भी 22 कैरेट का भाव ₹90,900 और 24 कैरेट का भाव ₹99,320 रहा। गाजियाबाद में 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों का भाव ₹91,050 और ₹99,320 रहा। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,170 प्रति 10 ग्राम रही।

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की कीमत और सरकारी टैक्स पर निर्भर करते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, इसलिए निवेश के लिए पसंद किया जाता है, जबकि 22 कैरेट सोना मजबूत होता है और गहनों के लिए उपयुक्त होता है। त्योहारों और शादियों में मांग बढ़ने पर इसकी कीमतें भी बढ़ जाती हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें