CG: मनरेगा आबंटित भूमि पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन, परिवहन पर... - CG Sandesh

CG: मनरेगा आबंटित भूमि पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन, परिवहन पर विभाग मौन

बिलासपुर। जिले के तखतपुर विधानसभा छेत्र में इन दिनों अवैध खनिज माफिया का कारोबार फल फूल रहा है.रोजाना बिना अनुमति के बड़ी गाड़ियों से मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन करवाया जा रहा है। नियम को ताक में रख कर नदी में ट्रैक्टर उतारकर रेत भरा जा रहा है। ग्रामीण द्वारा खनिज विभाग से शिकायत की गई है। विभाग के अधिकारी कुंभकारीय नींद सो हुए है। 


ग्रामीणों ने बताया कि उनके ग्राम देवरीकला में बंधवा तालाब को खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा मनरेगा कार्य के लिए दिया गया है। जिसमें सरपंच पति के द्वारा मशीन लगाकर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस संबंध में खनिज अधिकारी ने इस पर जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।



जिले में अवैध खनन और परिवहन का काम हो रहा है। खनिज माफिया अवैध खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं। जिस पर ग्रामीणों ने ग्राम में हो रहे अवैध खनन को बंद कराने और विभाग के द्वारा सक्त कार्यवाही की मांग कर रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें