CG : बिल्डिंग की 6 वें मंजिल से कूदकर युवती ने दे दी जान, पू... - CG Sandesh

CG : बिल्डिंग की 6 वें मंजिल से कूदकर युवती ने दे दी जान, पूर्व प्रेमी से हुआ था विवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर से खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां अमलीडीह इलाके में स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6 वें मंजिल से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।



मृतिका की पहचान 27 वर्षीय जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रूप में हुई है। जो मूल रूप से भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली थी। जैसी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। मिली जानकारी के अनुसार, उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार परेशान कर रहा था। बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जैसी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें