CG : खाद्य वितरण में गबन के आरोप, चार पीडीएस दुकानों के विरु... - CG Sandesh

CG : खाद्य वितरण में गबन के आरोप, चार पीडीएस दुकानों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न पर डाका डालने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खबरों के आधार पर विभाग द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में चार उचित मूल्य दुकानों में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

 

बिरकोना स्थित सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित दुकान के विक्रेता दिनेश यादव द्वारा गड़बड़ी की पुष्टि हुई। जांच में दुकान से 109.27 किलो चावल कम पाया गया, जिसकी कीमत 4.58 लाख रुपये आंकी गई। वहीं, नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46, गणेश नगर में स्थित उपभोक्ता भंडार की जांच में चावल 78.78 क्विंटल और शक्कर 1.01 क्विंटल कम मिला, जिसका बाजार मूल्य करीब 3.35 लाख रुपये है। इन अनियमितताओं के सामने आने के बाद खाद्य नियंत्रक बिलासपुर ने दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जांच जारी है और अन्य दुकानों की भी निगरानी की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें