CG : तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और गांव में घूम-घूमकर भीख मांग कर अपना गुजारा करता था।



ग्रामीणों के अनुसार युवक राम सागर तालाब के पास टहलते देखा गया था, जिसके बाद कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक पानी पीने के दौरान तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें