सांकरा : पिता को गाली गलौच करने से मना करने पर छोटे भाई ने ब... - CG Sandesh

सांकरा : पिता को गाली गलौच करने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई से की मारपीट

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम पाटनदादर में पिता को गाली गलौच करने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट कर दी, मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम पाटनदादर थाना सांकरा निवासी वृदावन साहू ने बताया कि 4 जून 2025 को रात्रि करीबन 09:00 बजे उसका छोटा भाई खिरोद साहू बाहर से आकर अपने पिताजी से गाली गलौच करने लगा, जिसे वृदावन साहू ने मना किया तो इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं लकड़ी से मारपीट किया, मारपीट करने वृदावन साहू को चोट आया है, घटना को वृदावन साहू के पिताजी एवं पत्नी रिंकी साहू देखे सुने है एवं बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरोपी खिरोद साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें