पटेवा : बिना पूछे तोड़ दिया छत का छज्जा, क्यो तोड़ दिए कहने पर... - CG Sandesh

पटेवा : बिना पूछे तोड़ दिया छत का छज्जा, क्यो तोड़ दिए कहने पर मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम जोरातराई में छत का छज्जा तोड़ने की बात को पूछने पर एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पिटाई कर दी.

कमार डेरा ग्राम जोरातराई निवासी संतराम धीवर ने पुलिस को बताया कि 02 जून 2025 को उसका भाई भूषण धीवर उसके छत के छज्जा को बिना पूछे तोड़ दिया था,  जिसके बाद शाम करीब 07:00 बजे संतराम ने अपने घर के सामने में अपने भाई भूषण धीवर को बोला कि मेरे छत के छज्जा को क्यो तोड़ दिए हो इतने में भूषण धीवर, नारायण धीवर, हीरासिंग धीवर ने हमारे घर तरफ छज्जा क्यों निकाले हो कहते हुए एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं नारायण धीवर ने अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया.

मारपीट करने से संतराम के बांये कान, पीठ, दोनो पैर में चोट आकर खून निकला है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भूषण धीवर, नारायण धीवर और हीरासिंग धीवर के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें