तेंदुकोना : गली में खड़े होकर गाली गलौच करने से मना करने पर ह... - CG Sandesh

तेंदुकोना : गली में खड़े होकर गाली गलौच करने से मना करने पर हुई मारपीट, काउंटर केश

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम डोकरपाली में घर के गली में खड़े होकर गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट हो गई, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम डोकरपाली निवासी कोमल ढीढी ने बताया कि 4 जून 2025 को रात 10 बजे वह अपने घर के गली में खड़े होकर अपने दोस्त दौलत साहू से फोन से बात कर रहा था, तथा आपस में गाली गुफ्तार हो रहा था उसी समय उसके सामने घर वाला हूलदास अपने लड़का कमलेश तथा हिमेश के साथ निकला और मेरे घर के सामने गाली गुफ्तार क्यों कर रहा है गुण्डा मवाली कहकर अश्लील गाली गुफ्तार देने लगा तथा सीधा तीनों अपने पास रखे लकड़ी के डण्डा से कोमल पर वार कर दिये जिससे उसे चोट लगा है एवं खून निकला है.

मारपीट करते देखकर कोमल के पिता बड़कू ढीढी ने आकर बीच बचाव किया, जिसके बाद कोमल ने 112 को फोन लगाया और उसे CHC बागबाहरा ले गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमलेश कोसरिया, हूलदास कोसरिया और हिमेश कोसरिया के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


जबकि हूलदास ने बताया कि वह 4 जून 2025 को रात में खाना खाने के बाद अपने घर में परिवार के साथ था उसी दौरान रात 10 बजे गांव का कोमल ढीढी घर के बाहर शराब के नशे में धुत अश्लील गाली गुफ्तार कर रहा था, जिसे उसने मना किया पर कोमल ढीढी घर के अंदर घुसकर अश्लील गाली गुफ्तार करता हुआ जान से मार दूंगा कहकर अपने पास रखे लकड़ी का डण्डा से हुलदास को मारने लगा, तब हूलदास का लड़का कमलेश कोसरिया हिमेश कोसरिया पत्नी तथा दोनों बेटियां बीच बचाव कर छुड़ाये हैं. मारपीट करने से हूलदास को चोट लगी है.

मामले की शिकायत पर कोमल ढीढी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 331(3)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें