सांकरा : पत्नी से गुस्सा होकर अपनी बेटी लेकर भाग रहा था पति,... - CG Sandesh

सांकरा : पत्नी से गुस्सा होकर अपनी बेटी लेकर भाग रहा था पति, रोकने पर की मारपीट.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर, ननकुसियाडीपा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी से गुस्सा होकर अपनी बेटी को जबरदस्ती लेकर भाग रहा था, जिसे रोके जाने पर उसने लकड़ी के डंडे से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 6 जून 2025 के शाम करीब 4:15 बजे सदानंद रात्रे का बहनोई राज अपनी पत्नी भद्रा को लेने उसके मायके ननकुसियाडीपा सावित्रीपुर आया था, जहाँ राज की पत्नी भद्रा ने उसके पति के साथ जाने के लिए मना कर दिया, जिससे राज गुस्सा् होकर उसकी बेटी को जबरदस्ती लेकर भाग रहा था, इसी दौरान गाँव के आम रास्ता में भद्रा का भाई सदानंद बच्ची को छुड़ाने के लिए गया, राज एक लकड़ी का डंडा लाकर सदानंद के सिर में मारपीट कर चोट पहुंचाया, जिससे खुन निकलने लगा. घटना को भद्रा देखी है और बीच बचाव की.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राज के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें