पिथौरा : खपरा छत को तोड़कर घर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास,... - CG Sandesh

पिथौरा : खपरा छत को तोड़कर घर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास, आरोपी को लेकर थाना पहुंची महिला

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में एक खपरा छत को तोड़कर घर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम डुमरपाली कलमीडीपा निवासी शशिकला राणा पति स्व. शंकर राणा ने बताया कि 05 जून 2025 को रात्रि में वह खाना पीना खाकर अपने कमरा में सोयी थी, इसी दौरान रात्रि करीब 01 से 01:30 बजे के मध्य रोशन यादव पिता आनंद यादव उसके घर का खपरा छत को तोड़कर चोरी करने के नियत से घर मे घुसा था, इसकी आहत सुनकर शशिकला जग गई तो रोशन यादव उसे देखकर भागने का प्रयास किया.

इसी दौरान शशिकला रोशन यादव के हाथ को पकड़कर अपने बेटा बहू को चिल्लाई, जिनका दरवाजा को रोशन यादव बाहर से बंद कर दिया था. तथा रोशन यादव रोशन यादव शशिकला के हाथ को झटका देकर भाग गया.

रात्रि में घटना के संबंध में शशिकला ने अपने बेटा दिनेश राणा, बहू गायत्री राणा को बतायी, इसके बाद अगले सुबह मोहल्ला के अमृतलाल चौहान, सोहित यादव, नुराधन बरिहा, अखिलेश मांझी को घटना के संबंध में बतायी तो रोशन यादव को बुलाकर पूछताछ करने पर रोशन यादव ने चोरी करने के लिये घुसना कबूल किया.

इसके बाद शशिकला ने रोशन यादव को पारावालों के साथ लेकर थाना रिपोर्ट करने पहुंची, जहाँ पुलिस ने आरोपी रोशन यादव के विरुद्ध अपराध धारा 331(4)-BNS, 62-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें