पिथौरा : सामाजिक निराकरण करने वाले पदाधिकारी से गाली गलौच कर... - CG Sandesh

पिथौरा : सामाजिक निराकरण करने वाले पदाधिकारी से गाली गलौच कर मारपीट, पुलिस से शिकायत

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम अरण्ड में सामाजिक निराकरण करने वाले पदाधिकारी से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये फावड़े से मारपीट की गई, जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम अरण्ड निवासी शिवचरण ध्रुव ने बताया कि सामाजिक निराकरण हेतु वे लाखन ध्रुव के घर सामाजिक पदाधिकारी होने के नाते गए थे, जहाँ भागवत ध्रुव उन्हें मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये फावड़े से जानलेवा हमला किया है. 

जिसे बीच बचाव करते हुये शिवचरण के हाथो एवं कलाई में गंभीर चोटे आई है, उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके साथ दो दफा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा चुका है, जिससे उन्हें जान को खतरा बना रहता है एवं वह आये दिन शराब पीकर गांव में गाली गलौच एवं गुण्डा गर्दी करते रहता है जिसे आमजनो में भी भय का माहौल बना रहता है.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी भागवत ध्रुव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें