पिथौरा : खेत में जेसीबी, ट्रैक्टर से काम करा रही एक महिला और... - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में जेसीबी, ट्रैक्टर से काम करा रही एक महिला और उसके बेटे से मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरना में खेत में जेसीबी, ट्रैक्टर से काम करा रही एक महिला और उसके बेटे से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम गिरना निवासी लक्ष्मी विशाल ने बताया कि 07 जून 2025 को सुबह 07 बजे वह अपने खेत में जेसीबी ट्रैक्टर से काम करा रही थी, उसी समय शाम करीबन 5 से 6 बजे के बीच ग्राम डुमरपाली के पुष्पाबाई पटेल, देवमोती पटेल एवं उसके परिवार के अन्य एक महिला आकर उसे हमारे खेत में मिट्टी क्यो गिरा रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे. 

इसके बाद उनके परिवार के जयलाल पटेल, बिहारीलाल पटेल, जितेन्द्र पटेल एवं चैतराम नायक आये और लक्ष्मी एवं उसके बेटे दिलेश विशाल को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, चप्पल एवं डंडा से मारपीट करने लगे. जिन्हें मारपीट करने से मना करने पर भी मारपीट करने का प्रयास किये, मारपीट करने से दिलेश बेहोश होकर वही खेत में गिर गया. इसके बाद लक्ष्मी को भी मारने के लिये दौड़ाये तो वह डरकर भाग गई उसके बाद जयलाल पटेल, बिहारीलाल पटेल, जितेन्द्र पटेल एवं चैतराम नायक सभी मिलकर दिलेश को उठाकर अपने घर ले गये उसके बाद थाना लेकर आ गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिहारीलाल पटेल, जयलाल पटेल, भगतराम पटेल, चैतराम नायक, पुष्पा बाई पटेल और  देवमोती पटेल एवं उसके परिवार के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें