
Gold Rate Today : आज सोने के भाव में ₹1600 की गिरावट, क्या है आपके शहरों में सोने का भाव
Gold Rate Today : 9 जून को सोने के भाव में हमें गिरावट देखने को मिल रहा है, जी हां 1600 रुपए गिरावट देखने को मिला है सोने के भाव में और वहीं पर चांदी के भाव में ₹200 देखने को मिल रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹97,900 और वहीं पर 22 कैरेट सोने का भाव 89,700 देखने को मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 1,06,900 देखने को मिल रहा है।
शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव
अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट। दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹89,940 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट ₹98,110 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
वहीं चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु और पटना जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹89,790 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹97,960 प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है।
दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में सोने के रेट समान हैं, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के शहरों में भाव थोड़ा कम नजर आ रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उत्तर भारत में सोने की कीमतें आज थोड़ी अधिक बनी हुई हैं।
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की वैल्यू और सरकार के टैक्स पर निर्भर करती है। त्योहारों और शादियों में बढ़ती मांग भी कीमतें बढ़ा देती है। इसलिए भाव हर दिन बदल सकते हैं।